
IWC Glory Plus द्वारा वृद्धाश्रम में सुंदरकांड पाठ एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : सामाजिक एवं आध्यात्मिक सेवा के उद्देश्य से IWC Glory Plus की ओर से वृद्धाश्रम, बरेली में सुंदरकांड पाठ एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मधु गुप्ता एवं रमा गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. मधु गुप्ता, रमा गुप्ता, पार्थ एवं ईशान ने अपने नाना श्री आर. के. गुप्ता एवं नानी श्रीमती मंजू गुप्ता की स्मृति में तथा उनके सेवा एवं संस्कारों के मार्ग का अनुसरण करते हुए श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड पाठ किया।
डॉ. मधु गुप्ता ने कहा कि उनके माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कार एवं समाजसेवा की प्रेरणा ही उन्हें निरंतर सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के बीच आध्यात्मिक वातावरण बनाना, उन्हें सम्मान एवं अपनापन देना तथा सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रचना, डॉ. ममता, डॉ. कविता, वैशाली, रीना, अंजू, सुरभि, सरिता, मीता, सुबीता, अनीता, सुनीता, अफजा, कांता, हृदेश, मनमोहन, श्रवण एवं मनीष का विशेष सहयोग रहा। सभी ने मिलकर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ समय बिताया एवं सेवा कार्यों में योगदान दिया।
सुंदरकांड पाठ के उपरांत सभी वृद्धजनों एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद एवं अल्पाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा बुजुर्गों ने आयोजकों को आशीर्वाद देते हुए इस पहल की सराहना की।
IWC Glory Plus की ओर से भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं आध्यात्मिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।


