मध्य प्रदेश/ रीवा जुआ फड़ में पुलिस की रेड, शातिर जुआरी समेत 4 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश/ रीवा जुआ फड़ में पुलिस की रेड, शातिर जुआरी समेत 4 गिरफ्तार

स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश..8889284934

सगमनिया जंगल छोड़ फोर्ट रोड को बना लिया था अड्डा

शहर में लंबे समय से जुआ की फड़ संचालित करने वाला शातिर जुआरी इकलाक खान आखिर कार पुलिस के हाथ लग ही गई। कोतवाली पुलिस ने इकलाक को उसके चार साथियों के साथ फोर्ट रोड स्थित एक मकान से गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जुआरियों के कब्जे से हजारों रुपये नकद भी बरामद किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि इकलाक खान निवासी बिछिया कई सालों से जुआ खिलाने का कारोबार कर रहा था। कुछ दिन पहले तक वह बिछिया थाना क्षेत्र के सगमनिया जंगल को अपना ठिकाना बनाया था। जिसकी खबर स्टार समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। लिहाजा जुआरी ने उक्त ठिकाना को छोड़ कर अंडर ग्राउंड हो गया था। जबकि
उसके एक साथ आकिब खान को बिछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं अब इकलाक खान ने फोर्ट रोड स्थित एक मकान को अपना ठिकाना बना लिया था। कोतवाली थाना के कुछ पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर यहां पर जुआ खिलाना शुरू कर दिया था। लेकिन बीती रात इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों समेत थाना प्रभारी अरविंद राठौर को मिल गई। लिहाजा थाना प्रभारी अपनी टीम तैयार किया और गुपचुप तरीके से जुआ फड़ में दबिश दे दिया। लिहाजा मौके से इकलाक खान भाग नहीं पाया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पिपेन्द्र तिवारी, शमीम अंसारी, जानू खान एवं आलेख सोनी को भी जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो के पास 4500 नगदी एवं तास के 52 पत्ते बरामद हुए हैं। लिहाजा सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश /मऊगंज कलेक्टर और एसपी का हुआ तबादला, एक साथ जारी हुए आदेश

Wed Mar 19 , 2025
मध्य प्रदेश /मऊगंज कलेक्टर और एसपी का हुआ तबादला, एक साथ जारी हुए आदेश स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश..8889284934 मऊगंज में हुई घटना के बाद लगातार सरकार एक्शन मोड पर है कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर का आधी रात स्थानांतरण कर दिया गया है। मध्य प्रदेश […]

You May Like

advertisement