उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में बनेगा त्रिस्तरीय कैडर, बनी सहमति

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में बनेगा त्रिस्तरीय कैडर, बनी सहमति,
सागर मलिक

शिक्षा विभाग में त्रिस्तरीय कैडर बनेगा। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी।

शिक्षा विभाग में त्रिस्तरीय कैडर बनेगा। इसके ड्राफ्ट को शिक्षक संगठन के सुझाव के बाद अंतिम रूप देकर इसे शासन को भेजा जाएगा। यह कहना है जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन का। संगठन के मुताबिक शिक्षा निदेशालय में विभाग के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा के मुताबिक शिक्षक संगठन की 21 सूत्री मांगों पर विभाग के साथ बैठक हुई। बेसिक शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में शिक्षकों ने कहा, विभाग में त्रिस्तरीय कैडर व्यवस्था लागू होने से पहले सभी शिक्षक संगठनों को विश्वास में लिया जाए।

बैठक में समग्र शिक्षा के शिक्षकों को समय पर वेतन दिए जाने, ओपीडी सहित केंद्र के समान पदों पर चिकित्सा सुविधा देने, 17140 वेतनमान के मसले का निपटारा करते हुए शिक्षकों से की जा रही वसूली पर रोक लगाने आदि मांगों को उठाया गया।

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा, बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि शासन स्तर के मामलों के निपटारे के लिए इसे शासन को भेजा जाएगा। जबकि शिक्षा महानिदेशालय स्तर के प्रकरण, महानिदेशालय स्तर से निपटाए जाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: विश्व पर्यावरण दिवस पर मान्य विधायक श्री विनोद चमोली जी ने पौघे रोपन किए

Thu Jun 5 , 2025
देहरादून: विश्व पर्यावरण दिवस पर मान्य विधायक श्री विनोद चमोली जी ने पौघे रोपन किए,सागर मलिक धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत केदारनगर मंडल द्वारा आज वार्ड नंबर 83 केदारपुर के टिहरी नगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण में मुख्य अतिथि धर्मपुर विधानसभा के विधायक श्री विनोद चमोली […]

You May Like

advertisement