लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

3-4 जुलाई को होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर चर्चा, मार्गदर्शन भी लिया।

नई दिल्ली, 25 जून :
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गुरुग्राम में होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर चर्चा हुई तथा हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ने इस विषय में लोक सभा अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आगामी 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी हरियाणा विधानसभा करेगी। कल्याण ने कहा कि इस सम्मेलन में देशभर से शहरी स्थानीय निकायों से जुड़े जनप्रतिनिधि, विशेषज्ञ और नीति निर्माता भाग लेंगे। यह सम्मेलन शहरी विकास, स्थानीय स्वशासन और नागरिक सेवाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा।
गौरतलब है कि हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। इस सिलसिले में वे प्रदेश सरकार और हरियाणा विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं।
नई दिल्ली में बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ शहरी स्थानीय निकायों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर चर्चा करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्किल की सिद्धि लाएगी हरियाणा में रोजगार की समृद्धि

Thu Jun 26 , 2025
प्रोफेसर दिनेश कुमारकुलपति, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय। पलवल ( वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ) : कौशल आधुनिक युग का ब्रह्मास्त्र है। जिसके हाथ में कौशल है, वही सफल है। कौशल के बल पर सफलता अर्जित करने वाले देशों में जर्मनी, जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और स्विट्ज़रलैंड की गिनती होती है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement