जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत परसाखेड़ा स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत परसाखेड़ा स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया स्थलीय निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
                                        
बरेली : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने आज आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत आज परसाखेड़ा स्थित ईवीएम वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक दशा में निरंतर संचालित रहें। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव से संबंधित सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित नियमों के अनुसार ही किए जाएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की कोई कमी हो तो उसे समयान्तर्गत दूर करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर ईवीएम प्रभारी/बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पवन कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अटल आवासीय विद्यालय, बरेली हेतु गठित मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई संपन्न

Thu Sep 3 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मण्डलायुक्त शंभू कुमार की अध्यक्षता में आज कमिश्नरी स्थित सभागार में अटल आवासीय विद्यालय, बरेली हेतु गठित मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक में मंडलायुक्त को अवगत कराया गया कि तहसील नवाबगंज के अधकटा नजराना में स्थित अटल आवासीय विद्यालय में […]

You May Like

Breaking News

advertisement