
भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
मेहनगर आजमगढ़
स्थानीय तहसील के तहसीलदार धनउगाही और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 10 अप्रैल को धरना प्रदर्शन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय और माननीय राज्यपाल महोदय को उप जिलाधिकारी मेहनगर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा था । जिसे लेकर आजमगढ़ जनपद में गहमा गहमी का माहौल मचा रहा ।कार्यकर्ता अपनी बात लेकर बाबा योगी आदित्यनाथ से दिनांक 15 अप्रैल को लखनऊ में मुलाकात किया ।और तहसीलदार के भ्रष्टाचार धनउगाही में लिप्त होने की बात लिखित प्रार्थना पत्र देकर पुनः अवगत कराया परम पूज्य बाबा योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी आजमगढ़ को एक सप्ताह के अंदर जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए । जिला अधिकारी द्वारा तहसीलदार को दोषी पाए जाने पर स्थानांतरण कर दिया गया। और विभागीय जांच की आदेश दिया गया । कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया है । और आशा ही नहीं उम्मीद किया है कि जिला अधिकारी महोदय किसानो की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनकर कार्यवाही करेंगे परंतु इसी क्रम में भ्रष्टाचार और धन उगाही में लिप्त लेखपाल भारत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की गई थी तहसीलदार का तो स्थानांतरण कर दिया गया परंतु अभी तक लेखपाल के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की है।


