श्रमिक दिवस के अवसर पर जनपद में श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विशेष श्रमिक आरोग्य मेलों का होगा आयोजन

                          

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया कि श्रमिक दिवस के अवसर पर जनपद में श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विशेष श्रमिक आरोग्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार यह अभियान प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संचालित हो रहा है, जिसके अंतर्गत आजमगढ़ में भी व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि दिनांक 28 अप्रैल मंगलवार से प्रारम्भ होकर कम से कम एक सप्ताह तक श्रमिकों के कार्यस्थलों एवं उनके आवासीय क्षेत्रों के निकट स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रमिक एवं उनके परिवारजन इन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इस मेले में श्रमिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी, साथ ही टीबी, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) एवं कैंसर जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ा जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परिवार के अन्य सदस्यों को भी स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल करते हुए समग्र स्वास्थ्य कवरेज पर विशेष बल दिया जाएगा। चिन्हित रोगियों के लिए आवश्यकतानुसार समुचित उपचार एवं रेफरल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि इन मेलों में सामान्य एवं विशेषज्ञ ओपीडी सेवाएं दी जायेंगी , आवश्यकतानुसार जांच एवं उपचार, पोषण एवं जीवनशैली संबंधी परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
डॉ. वर्मा ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए श्रमिकों को हीट वेव (लू) से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा, जिसमें पर्याप्त जल सेवन, धूप से बचाव, हल्के वस्त्र पहनने एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, श्रम विभाग, सूचना एवं प्रसार विभाग तथा संबंधित औद्योगिक इकाइयों के समन्वय से इन श्रमिक आरोग्य मेलों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने सभी श्रमिकों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे इन मेलों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनें।

                                    

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement