उत्तराखंड: स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या की जांच एक सप्ताह में पूरी होनी होगी, एक महीने बाद भी जांच अधूरी,

उत्तराखंड: स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या की जांच एक सप्ताह में पूरी होनी होगी, एक महीने बाद भी जांच अधूरी,
सागर मलिक

सरकारी स्कूलों में घटती संख्या को लेकर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने चिंता जताई। शिक्षा मंत्री के निर्देश पर आठ अप्रैल को शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने विभागीय जांच समिति गठित करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या पर शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे, लेकिन मंत्री के निर्देश के एक महीने बाद भी जांच अधूरी है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या तेजी से घटती जा रही है। स्थिति यह है कि छात्र न होने से कुछ स्कूल बंद हो चुके हैं तो कई बंदी की कगार पर हैं।

शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मामले में चिंता जताते हुए विभाग को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए थे। शिक्षा मंत्री के निर्देश पर आठ अप्रैल को शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने विभागीय जांच समिति गठित करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।

समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला की अध्यक्षता में गठित जांच समिति में मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कमला बड़वाल, उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा जेपी काला, उत्तरकाशी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली, पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान और एससीईआरटी के सहायक निदेशक कृष्णानंद बिजल्वाण को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

शिक्षा महानिदेशक ने निर्देश दिया था कि समिति राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में घटती छात्र संख्या की जांच करेगी। समिति इसकी जांच करने के साथ ही इसकी वजह और छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अपने सुझाव महानिदेशालय को देगी,

स्कूलों में घटती छात्र संख्या के मामले में शिक्षक, अधिकारियों और जनता से जानकारी ली जा रही है। जांच पूरी होने में अभी कुछ और समय लगेगा। -कुलदीप गैरोला, अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भक्तों में उत्साह, 189212 श्रद्धालुओं ने किए अब तक दर्शन

Tue May 6 , 2025
उत्तराखंड: भक्तों में उत्साह, 189212 श्रद्धालुओं ने किए अब तक दर्शन,सागर मलिक चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए यात्रा […]

You May Like

Breaking News

advertisement