उत्तराखंड: भक्तों में उत्साह, 189212 श्रद्धालुओं ने किए अब तक दर्शन

उत्तराखंड: भक्तों में उत्साह, 189212 श्रद्धालुओं ने किए अब तक दर्शन,
सागर मलिक

चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए यात्रा पर आने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

चारधाम यात्रा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। चारधाम में 189212 भक्त दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ में 79699, युमोनोत्री 48194, गंगोत्री में 37739 लोगों ने दर्शन किया है। बदरीनाथ धाम में 23580 लोगों ने दर्शन किया है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों के साथ अतिथि देवा भव: की परंपरा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रदेश व देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

पर्यटन मंत्री ने पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वाह करते हुए चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत और सत्कार का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए यात्रा पर आने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आवश्यक दवाएं और उपकरण साथ रखें। यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज, पहचान पत्र और यात्रा अनुमति साथ रखें। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में जबरदस्त उत्साह है।

30 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हुई यात्रा के पंजीकरण के तहत अभी तक 24.38 लाख यात्री अपना पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु धामों में दर्शन कर चुके हैं।

फरवरी 2025 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के तहत अभी तक कुल 11.84 करोड़ रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है

महाराज ने बदरी-केदार मंदिर समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और विजय कपरवाण को बधाई दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: खिलाड़ियों को खल रही है हॉस्टल की कमी, प्रदेश में वुशु एशियन वर्ल्ड चैंपियनशिप के चल रहे ट्रायल

Tue May 6 , 2025
उत्तराखंड: खिलाड़ियों को खल रही है हॉस्टल की कमी, प्रदेश में वुशु एशियन वर्ल्ड चैंपियनशिप के चल रहे ट्रायल,सागर मलिक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में वुशु एशियन वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल चल रहे हैं। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित ट्रायल में देशभर के करीब 600 खिलाड़ी अपना दम दिखा […]

You May Like

Breaking News

advertisement