बैक गियर में बस पार्किंग में लगाते समय पिछले पहिए के नीचे दबकर युवक की मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मिलक बैक गियर में चलती बस के पीछे आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया ।बही बस ड्राइवर को पुलिस कोतवाली ले आई। घटना क्षेत्र के भैंसोड़ी शरीफ गांव में दरगाह पर गुरुवार को उन्नाव से जायरीनों को लेकर प्राइवेट बस शाम गांव पहुंची। इसी बीच सब्जी मंडी के समीप बैक गियर में डालकर बस को ड्राइवर पार्किंग में ले जा रहा था। गांव निवासी 36 वर्षीय जहीर उर्फ पप्पू बस के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बस के ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी मेहताव, सोलह वर्षीय पुत्री सानिया, तेरह वर्षीय पुत्री ईरम और सात वर्षीय पुत्र फैजल को छोड़ गया है। मृतक फल का ठेका लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बही कोतवाली प्रभारी पुष्कर सिंह गंगवार ने बताया की दरगाह पर आई बस को ड्राइवर बैक करके पार्किंग में लगा रहा था। इसी दौरान गांव निवासी जहीर उर्फ पप्पू बस के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज दर्ज किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा, सम्पूर्ण भारत द्वारा पंडित संजय कुमार शर्मा को दिया महानगर महामंत्री पद

Fri Nov 14 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा (सम्पूर्ण भारत) द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, संगठन के प्रति समर्पण और सामाजिक योगदान को देखते हुए पंडित संजय कुमार शर्मा पुत्र पंडित रामफल शर्मा निवासी 168, जसोली बरेली को ब्राह्मण महासभा बरेली महानगर महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।संगठन के पदाधिकारियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement