राज्य स्तर पर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफल बनाने के लिए महिलाएं करे अधिक से अधिक भागीदारी: डा. सुदेश जाटियान

राज्य स्तर पर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफल बनाने के लिए महिलाएं करे अधिक से अधिक भागीदारी: डा. सुदेश जाटियान।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 23 मई : जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ0 सुदेश जाटियान ने कहा कि आयुष हरियाणा के निर्देशानुसार व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग द्वारा राज्य स्तर पर 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राज्य स्तर पर करने के लिए जिला कुरुक्षेत्र का चयन किया गया है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने कहा कि इस बार एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर 11वें अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अंतर्राष्टरीय योग दिवस में हजारों की संख्या में नागरिक अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करेंगे, जिसमें महिलाओं की प्रतिभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अब की बार ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही महिलाओं तक योग को पहुंचाना है क्योंकि महिला समाज के हर क्षेत्र में अपना अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिला घर सभालने के साथ साथ हर क्षेत्र जैसें पुलिस, आर्मी, खेल-कूद, शिक्षा के क्षेत्र महत्वूपर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि महिलाएं योग के माध्यम से परिवार को स्वस्थ रख सकती है। इस अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 मई से 28 मई तक ती दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पीटीआई व डीपीआई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का समय प्रात: 6 बजे से लेकर 7:30 बजे तक रहेगा तथा 4 जून से 6 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, 12 जून से 14 जून तक जिला सहित ब्लॉक स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, पंच अन्यनिर्वाचित सदस्यों, पुलिस विभाग के अधिकारी / कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्कॉट एवं इच्छुक जनसाधारण को स्टेडियम, खेल मैदान, व्यायामशाला या अन्य स्थानों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 16 जून से 18 जून तक जिला स्तर पर मंत्रियों, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्कॉट, नेहरु युवा केन्द्र स्टाफ एवं इच्छुक आमजन को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसमें भारतीय योग संस्थान, पतंजली योग संस्थान हर्टफूलनैस, आर्ट आफॅ लिविंग, योगासन, खेलसंघ, योग भारती एवं क्रीड़ा भारती आदि सभी संस्थाओं की भागीदारी रहेगी। उपायुक्त नेहा सिंह ने सभी विभागों को निर्देश दिए है कि अधिक से अधिक संख्या मे महिलाओं व आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करें और इसके साथ साथ जिले भर से हर गांव से ज्यादा से ज्यादा सहभागिता करना सुनिश्चित करें। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी द्वारा आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आयुष विभाग द्वारा आयोजित योग प्रोटोकॉल कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वास्थय लाभ प्राप्त करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंच, सरपंच एवं स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण

Fri May 23 , 2025
पंच, सरपंच एवं स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, नूंह जिले के पाँच गांवों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा। पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में नूंह ज़िले की पंचायती राज संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूह […]

You May Like

advertisement