ड्यूटी से गायब रहने वाले पांच पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया सस्पेंड

ड्यूटी से गायब रहने वाले पांच पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया सस्पेंड

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : एसएसपी अनुराग आर्य ने ड्यूटी में लापरवाही और गैरहाजिरी के आरोप में दो हेड कांस्टेबल सहित पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने ये कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा है कि पुलिस महकमे में अनुशासन सर्वोपरि है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही या बिना सूचना के अनुपस्थित रहना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के तहत पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह, बारादरी में तैनात हेड कांस्टेबल लईक अहमद, पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल बोबी कुमार, नवाबगंज में तैनात महिला कांस्टेबल मायावती और पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल विक्की कश्यप को निलंबित कर दिया है।
एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई भी कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही या गैरहाजिरी करता है तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कदम से पुलिस विभाग में अनुशासन और कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने की कोशिश की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

Mon Apr 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, नौ चोरी की मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी, कई वाहन स्पेयर […]

You May Like

advertisement