बीकेटीसी की हैलीकॉप्टर शटल सेवा और चार्टर हेली प्रतिनिधियों की बैठक

बीकेटीसी की हैलीकॉप्टर शटल सेवा और चार्टर हेली प्रतिनिधियों की बैठक,
सागर मलिक

देहरादून ।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति तथा बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ में सेवाप्रदाता हैली शटल सेवा/ चार्टर हैली कंपनियों के प्रतिनिधियों की आज केनाल रोड कार्यालय सभागार देहरादून में आयोजित बैठक में श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को सरल सुगम दर्शन व्यवस्था बनाये जाने पर चर्चा हुई।इस बात पर आम सहमति रही कि सभी तीर्थयात्रियों को धामों में सुगमतापूर्वक दर्शन हों ।

बैठक में शटल एवं चार्टर के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु दर्शन व्यवस्था,शटल एवं चार्टर के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं को दी जाने वाली प्राथमिक,शटल एवं चार्टर के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं का विवरण यात्रियों का विवरण एक दिन पहले मन्दिर समिति को उपलब्ध कराये जाने,
,मन्दिर समिति एवं हैली आपरेटर के मध्य आपसी समन्वय / सहयोग,के सम्बन्ध में चर्चा हुई। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि यात्रा पूर्व हैली कंपनियों से बैठक का उद्देश्य सभी आम यात्रियों तथा हैली यात्रियों के बीच समन्वय स्थापित कर सरल सुगम दर्शन करवाना है।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी तथा सहायक अभियंता विपिन तिवारी ने भी हैली कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत की।

बैठक में मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, विश्वनाथ हैली नोडल अधिकारी बदरीनाथ विकास जुगराण, इंटरनेट कार्डिनेटर दीपेन्द्र रावत,हैली नोडल अधिकारी केदारनाथ सूरज जमलोकी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर हैलीयात्रा, रूद्राक्ष,एयरकाप्टर,थंबी, हेरिटेज,हिमालय, शिवभोले,हिमालयन रोटर्स, रिलीजियस आदि कंपनियों के प्रतिनिधि आयुष, प्रदीप चौहान कमल कटाच, अंकित वर्मा, बीके छाबड़ा,राज शाह, अभिषेक मनीष भंडारी आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा की

Sat Apr 5 , 2025
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा की,सागर मलिक मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आपदा प्रबन्धन विभाग की समीक्षा की* राज्य के अस्पतालों के डिजास्टर मेनेजमेंट प्लान की स्थिति का अपडेट लेते हुए मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सभी अस्पतालों के डिजास्टर मेनेजमेंट प्लान को […]

You May Like

advertisement