मीठा पानी स्टील व कांच के गिलास में पिलाए : सतेंद्र सिवाच

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

शहर में छबील लगाने वाले लोगों को नगर परिषद की टीम ने किया जागरूक,प्लास्टिक के गिलास का इस्तेमाल न करें और आसपास सफाई रखे व डस्टबिन का प्रयोग करें।

कुरुक्षेत्र, 12 जून : नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच ने कहा कि शहर में लगाई जाने वाले मीठे पानी की छबील में प्लास्टिक के गिलाब का इस्तेमाल रोकने के लिए टीम ने जागरूक किया। संस्थाओं को समझाया कि वो मीठा पानी स्टील व कांच के गिलासों में पिलाएं। साथ ही साफ-सफाई रखने के लिए डस्टबिन का प्रयोग करें।
वीरवार को नगर परिषद थानेसर की सफाई टीम व स्वच्छ भारत मिशन कुरुक्षेत्र के सदस्य अवनी गुप्ता, सुनील वर्मा आईसी एक्सपर्ट बिरेंद्र कुमार भारद्वाज, वाह फाउंडेशन के सदस्य विवेक की टीम के द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों लोगों को मीठा पानी पिलाने वाले लोगों को जागरूक किया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। स्वच्छ भारत मिशन के सदस्यों के द्वारा रोड पर पड़े खाली गिलासों को उठाया और गाड़ी में डाला गया। इससे वहां पर उपस्थित लोगों में जागरूकता आई और नागरिकों ने अपने गिलासों को उठाकर के कचरे के कंटेनर में डालना शुरू किया।
आईईसी एक्सपर्ट वीरेंद्र कुमार ने कहा कि लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास में पानी पिलाया जाता है। खाली गिलास उडकर सड़क पर फैल जाता है, जिसके बाद उस पर कई बार बाइकें फिसल जाती है और बेसहारा पशु भी उसे खाकर बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। इसके अलावा आसपास का क्षेत्र भी गंदा हो जाता है और प्लास्टिक के गिलास उडकर नालियों में पानी अवरोध करने का कारण भी बनते हैं।
स्वच्छ भारत मिशन कुरुक्षेत्र के सदस्यों के द्वारा छबील लगाने वाले लोगों को बताया कि प्लास्टिक का गिलास का उपयोग न करके स्टील के गिलास, कांच व प्लास्टिक के ऐसे गिलासों का प्रयोग किया जाए। जिनको साफ करके पुन उपयोग में लाया जा सके ना कि ऐसे गिलासों का जिसे उपयोग में लाने के बाद इधर-उधर फेंक दे। लोगों ने आयोग के सदस्यों का धन्यवाद कहा और कहा कि आगे से हम ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेंगे जिससे समाज में कचरा फैले।
गौशाला में चलाया सफाई अभियान
मुख्यमंत्री के आदेशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र के निर्देशन में जय बजरंगबली गौशाला में गौ सेवा का कार्य किया गया। स्वच्छ भारत मिशन जिला कुरुक्षेत्र के सदस्य अवनी गुप्ता, सुनील वर्मा, नगर परिषद थानेसर के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार की निगरानी में सफाई योद्धा गुरुचरण दरोगा, सागर, अनीता, बबली राजेश चुग, आईईसी एक्सपर्ट वीरेंद्र कुमार भारद्वाज, पार्षद कवि बजाज के सहयोग से आज गौ सेवा साफ सफाई की गई। साथ ही अवनी गुप्ता और सुनील वर्मा स्वच्छ भारत मिशन कुरुक्षेत्र के सदस्य के द्वारा गौशाला की व्यवस्था में 3100 राशि का योगदान दिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एच ए यू हिसार में निर्दोष छात्रों के साथ सुरक्षा कर्मियों द्वारा बेरहमी से की मारपीट की उच्च जांच हो : हरीश वर्मा

Fri Jun 13 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक हिसार,12 जून : विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रभारी समाजसेवी हरीश वर्मा ने हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप कटौती का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे छात्रों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई […]

You May Like

advertisement