तीन अवैध निर्माणों पर चला बीडीए का बुलडोजर, दो निर्माण सील

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में तीन अवैध निर्माणों पर मंगलवार को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) का बुलडोजर चला। वहीं, दो अवैध निर्माण सील किए गए। बीडीए की कार्रवाई से लोगों में खलबली मची रही। बीडीए के प्रवर्तन दल ने फतेहगंज पश्चिमी के गांव चिटौली में पप्पू के 2500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल, शिवअवतार शर्मा के 3000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल और इंद्रजीत के 6000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कॉलोनी विकसित करने के इरादों पर पानी फेर दिया। तीनों ने कॉलोनी के लिए कुछ सड़कें, साइट ऑफिस और अन्य निर्माण शुरू कराए थे। इन्हें प्रवर्तन दल ने ध्वस्त कराया। इसके अलावा दौलतराम गुप्ता और राजेश सिंह की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवाकर सील कर दिया गया। दोनों के मानचित्र स्वीकृत नहीं थे। यह जानकारी बीडीए की ओर से दी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किशोर दा की पुण्यतिथि पर उन्हीं के गीतों से दी श्रद्धांजलि

Wed Oct 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में किशोर कुमार के गीतों से ही उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। रामपुर बाग कालोनी के एक सभागार में गायक किशोर कुमार की 38 वीं पुण्यतिथि पर गीत-संगीत के कार्यक्रम का […]

You May Like

advertisement