बाइक पर दुर्घटना में जीवन बचाने के लिए जरूरी है हेलमेट का प्रयोग : विश्राम कुमार मीणा

50 गांवों के युवाओं को दी जा रही है फस्र्ट एड व सीपीआर की ट्रेनिंग।

कुरुक्षेत्र, (अमित) 7 जनवरी : उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर ही बाइक को चलाएं। वाहन चालक की सोच होनी चाहिए कि हेलमेट का प्रयोग जीवन बचाने के लिए होना चाहिए, जबकि हमारे युवाओं की हेलमेंट को लेकर सिर्फ पुलिस के चालान से बचना है। जो भी नागरिक दोपहिया वाहन को हेलमेट पहनकर चलाते हैं, उनका जीवन सुरक्षित रहता है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस भवन में रोड सेफ्टी के अंतर्गत शिविर लगाकर युवाओं को वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के 50 से अधिक गांव के 60 युवाओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम लगातार 15 दिन तक चलेगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि रेडक्रॉस भवन में फस्र्ट एड और सीपीआर की ट्रेनिंग लेने के लिए लगाकार युवा आते रहते हैं। इन युवाओं में अधिकतर बाइक से ही आना जाना होता है। इन युवाओं में हेलमेट को लेकर जागरूकता होना जरुरी है। उन्होंने कहा कि नागरिक के जीवन का जितना महत्व है, उतना ही जीवन में हेलमेट का महत्व है। उन्होंने कहा कि बाइक चालक की दुर्घटना में सिर पर चोट ना लगे तो जीवन सुरक्षित रहता है। सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सा में लगी चोट की रिकवरी संभव है। इसलिए बाइक पर हेलमेंट का पहनना बहुत जरूरी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਹਰ ਨਾਗਰਿਕ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਡਿਫੈਂਸ ਦੀ ਟਰੇਨਿੰਗ ਲੈਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ-ਆਈਏਐਸ ਮੈਡਮ ਲਿੰਦਿਆ

Wed Jan 7 , 2026
ਸਿਵਲ ਡਿਫੈਂਸ ਦੇ ਸੱਤ ਰੋਜ਼ਾ ਟਰੇਨਿੰਗ ਕੈਂਪ ਦੀ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ‘ਟਰੇਨਿੰਗ ਐਂਡ ਕਪੈਸਟੀ ਬਿਲਡਿੰਗ ਆਫ ਸਿਵਲ ਡਿਫੈਂਸ ਵਰਕਸ਼ਾਪ’ ’ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਸੱਤ ਦਿਨ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਟਰੇਨਿੰਗ ਸਿਵਲ ਡਿਫੈਂਸ ਵਲੰਟੀਅਰਜ਼ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਅੱਖ ਅਤੇ ਕੰਨ ਹੁੰਦੇ ਹਨ; ਅਨਿਲ ਪਰੂਥੀ , ਡਵੀਜ਼ਨਲ ਕਮਾਂਡੈਂਟ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 07 ਜਨਵਰੀ 2026 {ਕੈਲਾਸ਼ […]

You May Like

advertisement