आजमगढ़:प्रेम प्रसंग में बाधा बने परिजन, प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

आजमगढ़:प्रेम प्रसंग में बाधा बने परिजन, प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र स्थित चकपाठा गांव के सिवान में सोमवार सुबह प्रेमी युगल की पेड़ से लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ने नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह करीब 10 बजे हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर गंभीरपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान घनश्याम यादव (25 वर्ष), पुत्र राजाराम यादव निवासी पंदहा, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है, जबकि युवती नंदनी यादव (16 वर्ष), पुत्री छोटे लाल यादव मूल रूप से जौनपुर जिले के कोटवा गांव की रहने वाली थी। वह पिछले 10 वर्षों से अपने ननिहाल पंदहा में रहकर पढ़ाई कर रही थी।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और वे विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे थे। एक साल पहले भी दोनों घर से भाग चुके थे। बताया जा रहा है कि युवती 23 जून 2025 से मुंबई से लापता थी, जिसको लेकर एक गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज किया गया था।परिजनों के विरोध और सामाजिक दबाव के कारण दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लायंस क्लब बजरंग नगर बिलरियागंज द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों ने किया प्रसाद ग्रहण

Mon Jul 14 , 2025
लायंस क्लब बजरंग नगर बिलरियागंज द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों ने किया प्रसाद ग्रहण बिलरियागंज। श्रावण मास की पुण्यधारा में लायंस क्लब बजरंग नगर बिलरियागंज की ओर से सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।सावन के प्रथम सोमवार को आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। […]

You May Like

advertisement