सरकारी नर्स पर गलत तरीके से प्रसव करने का आरोप, पुलिस को दी रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी,प्रसव को गई प्रसूता के गर्भ में बच्चा की मौत होने से प्रसूता की हालत बिगड़ी। परिजनों ने सरकारी नर्स पर गलत तरीके से प्रसव करनें का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गांव टिटौली निवासी दिनेश मौर्य की पत्नी नीरज की प्रसव पीढ़ा बड़ी तो वह गांव में तैनात एएनएम के पास रविवार को सरकारी प्रसव केंद्र पर ले गए।सुबह से शाम तक सरकारी नर्स ने प्रसव करने की कोशिश की।लेकिन प्रसव नहीं हो पा रहा था। देर शाम नर्स के कहने पर वह कस्बा में ही अल्ट्रासाउंड कराने गए।जिसकी रिपोर्ट में बच्चा मरा हुआ आया।दिनेश ने बताया प्रसूता की हालत बिगड़ने से वह घबरा गए। वह एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां ऑपरेशन से मरे बच्चा को गर्भ से निकाल दिया।तब प्रसूता की हालत में सुधार हुआ।दिनेश मौर्य ने सरकारी नर्स पर गलत इलाज करके बच्चे को मारने का आरोप लगाते हुए सोमवार सुबह को पुलिस के लिए तहरीर दी है।जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वन स्टाप सेन्टर का किया गया निरीक्षण

Tue Jul 15 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत वन स्टाप सेन्टर का किया गया निरीक्षण रायबरेली 14 जुलाई 2025माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली राजकुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनुपम शौर्य द्वारा वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल […]

You May Like

advertisement