वन स्टाप सेन्टर का किया गया निरीक्षण

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

वन स्टाप सेन्टर का किया गया निरीक्षण

रायबरेली 14 जुलाई 2025
माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली राजकुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनुपम शौर्य द्वारा वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा भी उपस्थित रहे।
अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा वन स्टाप सेन्टर, रायबरेली के सम्बन्ध में उपस्थित सेन्टर मैनेजर आस्था ज्योति से जानकारी ली गयी। सेन्टर मैनेजर आस्था ज्योति द्वारा वन स्टाप सेन्टर में महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं से अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराया गया। सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि किसी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध में प्रार्थनापत्र प्राप्त हो तो अविलम्ब उसे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रेषित करें। इसके अतिरिक्त नवांगतुक बालिकाओं/महिलाओं को विधिक अधिकार, चिकित्सकीय, मानसिक, दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को नियमानुसार उपलब्ध कराये जाने की सलाह दी गयी। दौरान निरीक्षण काउंसलर श्रद्धा सिंह, केसवर्कर अर्चना सिन्हा व पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजानां अनुवर्तन्ते यथा राजा तथा प्रजा : चाणक्य

Tue Jul 15 , 2025
राजा का धर्म,कर्तव्य और नेतृत्व का अर्थ। पानीपत, प्रमोद कौशिक 15 जुलाई : पानीपत आयुर्वेदिक शास्त्री अस्पताल के संचालक एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य साहित्यकार डॉ. महेंद्र शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्री रामचरित मानस के श्री सुन्दर काण्ड पाठ में राजा, रोगी और शिष्य […]

You May Like

advertisement