मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया कब्जे से रामपुरी चाकू हुआ बरामद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक अवैध रामपुरी चाकू बरामद किया गया पकड़े गए आरोपी की पहचान आजम (35) पुत्र अमीर अहमद निवासी मोहल्ला गांधीनगर वार्ड नंबर 10 कस्बा धौराटांडा थाना भोजीपुरा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर जब फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी अनूप सिंह अपने हमराही हेड कांस्टेबल विपिन कुमार व कुलदीप कुमार के साथ रहपुरा अंडरपास पहुँचे। तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा पुलिस ने तत्परता से पीछाकर उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अवैध रामपुरी चाकू बरामद हुआ। थाना प्रभारी फतेहगंज पश्चिमी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो सौ कांवरियों का जत्था उज्जैन महाकाल जल अभिषेक करने के लिए हुआ रवाना

Sat Jul 12 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी से दो सौ कांवरियों का जत्था उज्जैन महाकाल जल अभिषेक करने के लिए हुआ रवाना। जानकारी के अनुसार जनपद बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी व सीबीगंज से पिछले 17 वर्षो से लगातार सावन के महीने में सैकड़ों कांवड़िए महंत स्व:सत्यप्रकाश अग्रवाल […]

You May Like

advertisement