ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल ने स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 20 जुलाई : ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को शो एंड टैल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्री नर्सरी से के जी तक के बच्चों ने भाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने हेल्थ एंड हाइजीन थीम पर विभिन्न प्रकार के चार्ट, पोस्टर, खिलौने प्रयोग किया और साथ में उनके उपयोग के बारे में बताया ।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छता की बुनियादी आदतों के महत्व को समझाने और उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस प्रतियोगिता में कक्षा पी पी 1 से प्रिशा ने प्रथम, प्रतीत ने द्वितीय और नमशया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पी पी 2 से नैवेदया ने प्रथम, सवरीन ने द्वितीय और तनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा पी पी 3 से केलवी ने प्रथम, जेसिका ने द्वितीय और बानी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिस सुजाता ने इस प्रतियोगिता में मुख्य जज की भूमिका निभाई और मिस सिमरन, इशू और पूजा ने बच्चों को विभिन्न विषयों पर तैयार किया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सुमिता ठाकुर ने उनके प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताएं छोटे बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने किया गढ़फूलझर का औचक निरीक्षण

Sun Jul 20 , 2025
मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणाओं के क्रियान्वयन की तैयारियों का लिया जायजा सितम्बर तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश महासमुंद, 20 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा ग्राम गढ़फूलझर प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को […]

You May Like

advertisement