वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पीड़ित ने दस वर्षीय पुत्र की हत्या में शामिल दो अन्य लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले हुए टिटौली आहिल हत्या कांड में (वादी) मृतक आहिल के पिता शखावत नवी ने बरेली एसएसपी अनुराग आर्य को लिखित शिकायती पत्र देकर उनके बेटे की हत्या में समिल दो लोगों में असिक पुत्र नवी हसन व अनीस पुत्र रईस अहमद के शामिल होने का दावा किया है। और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
जानकारी के अनुसार टिटौली गांव निवासी मृतक आहिल के पिता शखावत नवी ने बताया कि 17 अगस्त को उनके 10 वर्षीय बेटे आहिल को गायब करने के बाद 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की गई। उसके बाद उनके बेटे की गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। शिकायत पर पुलिस ने रात में ही जंगल से शब बरामद करने के बाद मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्यवाही के दौरान आरोपी सगे फुफेरे भाई वसीम पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। मृतक के पिता शखावत नवी ने पुलिस को उनके बेटे की हत्या में शामिल असिक व अनीस दोनो युवकों के बारे में बताया था। उसके बाद पुलिस ने फरार दोनो युवकों में से एक युवक को उठाया लेकिन पुलिस ने सांठगांठ करके उसे छोड़ दिया आरोप है। आरोपी वसीम की वहन नरगिश ने बताया कि वह जेल में अपने भाई से मिलने गई थी। तो उसने वसीम से हत्या करने का कारण पूछा तो उसने हत्या से इनकार कर दिया और बताया कि गांव के दो युवकों के साथ उसकी योजना तो केवल अपहरण करके 10 लाख रुपए लेने की बात बनी थी। वह तो दोनों युवकों के कहने पर केवल आहिल जंगल में ले गया था। उसके बाद गांव वापस आकर ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस ने सक के आधार पर मेरी घेराबंदी कर सुबह को दोनों पैरों में गोली मार दी। एसएसपी ने मृतक के परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी विवेचना जारी है। अगर दोनों आरोपी असिक व अनीस दोषी पाए जाते हैं तो कार्यवाही करके उन्हें जेल भेजा जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मृतक आहिल के पिता शखावत नवी, सोहरा प्रधान साकिर हुसैन, टिटौली पूर्व प्रधान इम्तियाज अहमद, इस्लाम हुसैन अंसारी, जिला पंचायत शफीक अहमद, इमरान अंसारी, शहमत हुसैन, मोहम्मद शमीन, फिदा हुसैन, अल्ताफ हुसैन, अजीम, शकील, सलीम, कफिल अहमद, साबिर हुसैन इरफान हुसैन आदि लोग शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानवीय संवेदनाओं का सजीव खाका प्रस्तुत कर गया संबोधन, कल होगा द लास्ट स्टोरी

Sun Aug 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थिएटर अड्डा में रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी द्वारा आयोजित 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट के चौथे दिन संदेश सांस्कृतिक संस्था फ़िरोज़ाबाद ने नाटक संबोधन का मंचन किया।सुनील राज द्वारा लिखित नाटक रिश्तो की परतों को उधेड़कर मानवीय संवेदनाओं का सजीव खाका प्रस्तुत […]

You May Like

advertisement