मानवीय संवेदनाओं का सजीव खाका प्रस्तुत कर गया संबोधन, कल होगा द लास्ट स्टोरी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थिएटर अड्डा में रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी द्वारा आयोजित 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट के चौथे दिन संदेश सांस्कृतिक संस्था फ़िरोज़ाबाद ने नाटक संबोधन का मंचन किया।
सुनील राज द्वारा लिखित नाटक रिश्तो की परतों को उधेड़कर मानवीय संवेदनाओं का सजीव खाका प्रस्तुत करता है।
नाटक का कथानक बस इतना सा है कि नाटक के पात्र राजेश्वर और श्रद्धा दोनो ने प्रेम विवाह किया और फिर शुरू होती है रिश्तो की कशमकश, जो दोनों के बीच एक शून्यता बनती है। वो शून्यता इतना विकराल रूप ले लेती है कि दोनों जुदा हो जाते है। फिर नाटक में दोनों की बेटी बीच मे रिश्तो को नई राह दिखाती है। वर्तमान और भूतकाल के बीच विचरण करता नाटक दर्शको को अपनी ही कहानी लगने लगता है।
निर्देशक की सूझबूझ ओर लेखक की कलम का जादू ऐसा चलता है दर्शक पात्रो की जगह खुद को महसूस करने लगते है।
नाटक अंत मे यही संदेश सम्प्रेषित करता है कि हर इंसान की अपनी शिकायते है जो अपने अनुसार ठीक है।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ शिव शंकर एरन, डॉ. विनोद पागरानी, सुभाष कथूरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कल पांचवे दिन दिल्ली की दर्पण नाट्य संस्था नाटक द लास्ट स्टोरी का मंचन करेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय शब्दावली कवि सम्मेलन का आयोजन संपन्न

Sun Aug 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शब्दावली दर्पण न्यूज़’ एवं ‘हनुमंत सेवा धाम’ के संयुक्त तत्वावधान में बरोला सेक्टर 49 नोएडा में “राष्ट्रीय शब्दावली कवि सम्मेलन” का आयोजन किया गया। यह आयोजन विगत सप्ताह से चल रहे भागवत कथा के समापन के पश्चात आयोजित किया गया।जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए […]

You May Like

Breaking News

advertisement