विधायी कार्यों की ड्राफ्टिंग का लोक सभा देगा प्रशिक्षण

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की लोक सभा अध्यक्ष से मुलाकात।
हरियाणा सरकार व विधान सभा के कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 24 जुलाई : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच अनेक विधायी और प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
यह प्रशिक्षण लोक सभा की ओर से हरियाणा सरकार व विधान सभा के कर्मचारियों के लिए आयोजित किया जाएगा। इससे उनकी कार्य क्षमता में खासा इजाफा होगा। लोक सभा की टीम प्रशिक्षण देने के लिए चंडीगढ़ आएगी। विधायी कार्यों की ड्राफ्टिंग एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके लिए स्टाफ की दक्षता जरूरी है। इसके लिए कॉम्प्रिहेंसिव ट्रेनिंग की जरूरत है। कर्मचारियों को विधायी प्रणाली, टूल्स, ड्राफ्टिंग, बिल, एक्ट, प्रश्नों के लिए नोटिस, संकल्प प्रस्ताव आदि की अच्छी ड्राफ्टिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने लोक सभा के अधिकारियों से भी चर्चा की। आज भारतीय संसदीय प्रणाली तेजी के साथ सुधारों की तरफ बढ़ रही है। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री कल्याण इस बारे में कदम आगे बढ़ा रहे हैं और लोक सभा का सहयोग ले रहे हैं।
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इस दौरे के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, लोक सभा सांसद हेमा मालिनी, विप्लब कुमार देब से भी मुलाकात की।
नई दिल्ली में वीरवार को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण साथ हैं भाजपा सांसद हेमा मालिनी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणवी सांग राजा भोज से सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय रंग नाट्य उत्सव

Thu Jul 24 , 2025
सांग राजा भोज में लोक कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा, रागनियों और अभिनय से जीता दिल। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 24 जुलाई : हरियाणा कला परिषद और रंगआधार कल्चरल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 22 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय रंग नाट्य उत्सव के समापन पर कुरुक्षेत्र के बस्सेसर […]

You May Like

advertisement