खाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने एफसीआई गोदामों पर मारा छापा

अमीन रोड पर स्थित गोदाम में चावलों की नमी व अन्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, अलग-अलग स्टैग से लिए सैम्पल, सैम्पलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 24 जुलाई : हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्यमंत्री राजेश नागर ने अमीन रोड पर स्थित एफसीआई गोदामों पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान राज्यमंत्री ने अलग-अलग गोदामों में जाकर चावलों की नमी और अन्य व्यवस्थाओं को चैक किया। इतना ही नहीं अलग-अलग स्टैग से चावलों के सैम्पल लिए गए। इन सैम्पलों को जांच के लिए नियमानुसार लैब में भेजा जाएगा।
हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्यमंत्री राजेश नागर वीरवार को जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद अचानक अमीन रोड पर स्थित एफसीआई गोदाम पर पहुंचे। उन्होंने एफसीआई विभाग की एक ही परिसर में बने अलग-अलग गोदामों में चावलों के स्टैग को चैक किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने एफसीआई के अधिकारियों से चावलों के स्टॉक, रख रखाव, नमी, चावलों को खराब होने से रोकने के लिए किए गए ट्रीटमेंट सहित अन्य व्यवस्थाओं की फीडबैक ली। इस चैकिंग के दौरान अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। राज्यमंत्री राजेश नागर ने अलग-अलग गोदाम से चावलों के स्टैग से कई सैम्पल भी लिए और चावलों के लगे स्टैग का बारीकी से निरीक्षण किया।
राज्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एफसीआई द्वारा वर्ष 2023-24 व 24-25 के सीजन के दौरान 9 लाख मीट्रिक टन चावल की खरीद की थी। इस समय एफसीआई के गोदाम में लगभग 7 लाख 50 हजार चावल के कट्टïे रखे हुए है। इन गोदामों को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इसलिए गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया है और चावलों के सैम्पल भी भरे गए है। इन सैम्पलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इस जांच रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में जहां-जहां भी शिकायत मिलेगी उस शिकायत के आधार पर गोदामों की चेकिंग की जाएगी। अगर कहीं भी किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि पुराने चावलों का वितरण करने के निर्देश एफसीआई के अधिकारियों को दिए गए है। इस पुराने स्टॉक का वितरण करने के बाद आने वाले सीजन में नए चावल को रखने में दिक्कत नहीं आएगी। इसके अलावा चावलों का सही ट्रीटमेंट करने और स्टॉक को जल्द से जल्द क्लीयर करने के निर्देश दिए गए है। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, डीएफएससी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अन्य प्रदेशों से डेढ़ गुना बिजली मिल रही है उत्तर प्रदेश को- ए के शर्मा

Thu Jul 24 , 2025
अन्य प्रदेशों से डेढ़ गुना बिजली मिल रही है उत्तर प्रदेश को= ए के शर्मा=उत्तर प्रदेश को 24 घंटे निर्बाध बिजली देना हमारा लक्ष्य।सगड़ी (आजमगढ़): उत्तर प्रदेश में अन्य प्रदेशों की तुलना में डेढ़ गुना बिजली वर्तमान समय में दी जा रही है। बिजली के इस सुधार से हम संतुष्ट […]

You May Like

advertisement