अन्य प्रदेशों से डेढ़ गुना बिजली मिल रही है उत्तर प्रदेश को- ए के शर्मा

अन्य प्रदेशों से डेढ़ गुना बिजली मिल रही है उत्तर प्रदेश को= ए के शर्मा
=उत्तर प्रदेश को 24 घंटे निर्बाध बिजली देना हमारा लक्ष्य।
सगड़ी (आजमगढ़): उत्तर प्रदेश में अन्य प्रदेशों की तुलना में डेढ़ गुना बिजली वर्तमान समय में दी जा रही है। बिजली के इस सुधार से हम संतुष्ट नहीं है। हम 24 घंटे प्रदेश को निर्बाध बिजली देना चाहते हैं। अखिलेश यादव के शासनकाल में केवल 13000 मेगावाट बिजली प्रदेश को मिलती थी, जबकि वर्तमान समय में 31000 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जा रही है फिर भी सपा नेता को यह सुधार दिखाई नहीं देता तो क्या किया जा सकता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव के आवास पर आयोजित अपने स्वागत समारोह में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में 2012 से 2017 तक 12 से 13000 मेगावाट बिजली मिलती थी। उनके कार्यकाल के अंतिम समय में 15000 मेगावाट तक मिली। वर्तमान समय में प्रदेश को 31000 मेगावाट बिजली पिछले 3 सालों से मिल रही है।उत्तर प्रदेश के इतिहास में इतनी ज्यादा बिजली कभी नहीं मिली। उन्होंने कहा इसके बावजूद हम लोगों को इस सुधार से संतोष नहीं है। हम इतनी मेहनत कर रहे हैं और ज्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं तो प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। इसके लिए मैं अधिकारियों को भी टाइट कर रहा हूं। जिसका अच्छा परिणाम शीघ्र ही मिलने लगेगा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजमतगढ़ अजय साहनी, सुनील जायसवाल, सुशील चौहान, राहुल, आमिर,दीपक सिंह, प्रधान अतुल कुमार राय, शिवम राय, राजू राय आदि लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकार प्रशिक्षण परियोजना पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ की कार्यशाला की परियोजना

Thu Jul 24 , 2025
कार्यशाला के आयोजन एवं भावी योजनाओं के लिए जनसंचार एवं मीडिया संस्थान के निदेशक से की मुलाकात। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 24 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में पत्रकार प्रशिक्षण परियोजना पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ की कार्यशाला आयोजित करने […]

You May Like

advertisement