उत्तराखंडहरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत,
सागर मलिक

हादसे में कई श्रद्धालु घायल, प्रशासन ने नजदीकी अस्पतालों में कराया भर्ती

हरिद्वार में आज सुबह मनसा देवी पैदल मार्ग पर भगदड़ मचने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा 15 श्रद्धालु घायल हो गए। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। प्रशासन के अफसरों का कहना है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना की।

मनसा देवी मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। आज रविवार की छुट्टी के कारण आज मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की तादाद और दिनों से अधिक थी। इसी दौरान पैदल रास्ते में अचानक भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे को धक्का देकर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी के बीच कई लोग नीचे गिर गए और कुचल गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने इस हादसे छह श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सलोन रायबरेली -सलोन कस्बे में रविवार को जय बोलबम काँवरिया सेवा ट्रस्ट के द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा

Sun Jul 27 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत सलोन रायबरेली -सलोन कस्बे में रविवार को जय बोलबम काँवरिया सेवा ट्रस्ट के द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड यात्रा में वाहनों पर सवार कांवडिए बम-बम भोले के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ा […]

You May Like

advertisement