Uncategorized
तीज भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : पंडित सूरज प्रकाश

श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) फिरोजपुर में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
फिरोजपुर 27 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
तीज भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है जो कि भारतीय त्यौहारों की संस्कृति एवं परम्पराओं को प्रदर्शित करता है। प्रत्येक वर्ष हिन्दू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व का आध्यात्मिक, प्रकृति तथा महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से विशेष महत्त्व है इस मनोरम क्षण का आनंद लेने के लिए झूले झूलते हैं तथा लोक गीत व तीज के गीत गाकर उत्सव विशेष रूप से मनाते हैं। इस पर्व को महिला मंडल की महिलाओं ने हरियाली के गीत गाकर इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास से मनाया। हरियाली तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा सफलता के लिए कामना करती हैं।
हरियाली तीज के उत्सव पर पंडित अरुण पांडे और पंडित मोतीराम ने सभी को बधाई देते हुए सभी के लिए मंगल कामना की।
इस मौके पर मंदिर के प्रधान श्री मनोज बांगा, महामंत्री सूरज प्रकाश शर्मा, अश्विनी झांजी, विनोद नरूला, सुभाष चौधरी, मुल्ख राज कपूर एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित थी।




