तीज भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : पंडित सूरज प्रकाश

श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) फिरोजपुर में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

फिरोजपुर 27 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

         तीज भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है जो कि भारतीय त्यौहारों की संस्कृति एवं परम्पराओं को प्रदर्शित करता है। प्रत्येक वर्ष हिन्दू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व का आध्यात्मिक, प्रकृति तथा महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से विशेष महत्त्व है इस मनोरम क्षण का आनंद लेने के लिए झूले झूलते हैं तथा लोक गीत व तीज के गीत गाकर उत्सव विशेष रूप से मनाते हैं। इस पर्व को महिला मंडल की महिलाओं ने हरियाली के गीत गाकर इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास से मनाया। हरियाली तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा सफलता के लिए कामना करती हैं। 

    हरियाली तीज के उत्सव पर पंडित अरुण पांडे और पंडित मोतीराम ने सभी को बधाई देते हुए सभी के लिए मंगल कामना की।

  इस मौके पर मंदिर के प्रधान श्री मनोज बांगा, महामंत्री सूरज प्रकाश शर्मा, अश्विनी झांजी, विनोद नरूला, सुभाष चौधरी, मुल्ख राज कपूर एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रावण मास में शिवमहापुराण की कथा का विशेष महत्व : शुकदेव महाराज

Mon Jul 28 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई : आज सैक्टर -7 के शिव शक्ति मन्दिर में शिवमहापुराण कथा प्रारम्भ हुई। कथा में उत्तर भारत के प्रसिद्ध कथावाचक शुकदेव जी महाराज ने भगवान दक्षिणामूर्ति की कथा सुनाई गई। भगवान शिव की कथा सुनने से […]

You May Like

Breaking News

advertisement