शिक्षा के साथ कौशल और स्टार्टअप की राह दिखा रहे हैं कलेक्टर छात्रों से संवाद में कलेक्टर ने साझा किए प्रेरणादायक अनुभव

धमतरी, 28 जुलाई 2025/ शासन की नीतियों को जमीन तक पहुंचाने और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा बीते शनिवार को धमतरी शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिलौटी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से आत्मीय संवाद किया और न केवल उनके अध्ययन संबंधी विषयों पर चर्चा की, बल्कि भविष्य निर्माण में आवश्यक कौशल और प्रयासों पर भी प्रेरणादायी बातें साझा की।इस अवसर पर नगर निगम की आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री पीयूष गोयल, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
छात्र जीवन से जुड़े अनुभवों ने बढ़ाया आत्मविश्वास
कलेक्टर श्री मिश्रा ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे स्कूल की गर्मियों की छुट्टियों के दौरान स्थानीय बाजार से सस्ती दरों पर स्टेशनरी सामग्री जैसे स्टीकर खरीदते थे और उसमें छोटे-छोटे नवाचार कर अच्छे दामों में बेचते थे। उन्होंने यह उदाहरण देते हुए छात्रों को समझाया कि सीमित संसाधनों में भी रचनात्मकता और उद्यमिता के जरिए आत्मनिर्भर बना जा सकता है।
पढ़ाई के साथ कौशल का महत्व
कलेक्टर आबिनाश मिश्रा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी जोर देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता सिर्फ किताबी ज्ञान से नहीं, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान और रचनात्मक सोच से मिलती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे खाली समय का सदुपयोग करते हुए किसी न किसी हुनर को सीखें और छोटे-छोटे स्टार्टअप आइडिया पर काम करें, जो भविष्य में उनके लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
निःशुल्क कोचिंग से मिलेगा लाभ
उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा ‘नत्थू जी जगताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमतरी’ में निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ की गई हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं इन कक्षाओं का लाभ उठाने के लिए विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल और एसडीएम श्री पीयूष तिवारी ने भी विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के प्रति सजग रहते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तभी मिल सकता है जब युवा अपने जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास को अपनाएं।
नवाचार से आत्मनिर्भरता की ओर
इस संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक सोच विकसित करने का संदेश मिला। कलेक्टर का यह प्रेरक उद्बोधन विद्यार्थियों के जीवन में आत्मनिर्भरता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने वाला रहा।
सभी विद्यार्थियों ने कलेक्टर और अन्य अधिकारियों से मिली सीख को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह दौरा विद्यार्थियों के लिए निश्चित ही प्रेरणा का स्रोत बना, जो उन्हें आगे की पढ़ाई और करियर निर्माण में मार्गदर्शन देगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केन्द्रीयकृत पूरक परीक्षा : पांचवीं और आठवीं के पूरक परीक्षा परिणाम घोषित

Mon Jul 28 , 2025
धमतरी, 28 जुलाई 2025/ शासन के निर्देशानुसार केन्द्रीयकृत पूरक परीक्षा 2025 कक्षा पांचवीं और आठवीं के परीक्षा परिणाम 25 जुलाई को घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा पांचवीं की केन्द्रीयकृत पूरक परीक्षा में पंजीकृत 124 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 49 विद्यार्थी द्वितीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement