गुणवत्तापूर्ण जीपीडीपी निर्माण हेतु सरपंच एवं सचिवों की कार्यशाला आयोजित

महासमुंद 27 सितम्बर 2025/ ग्राम पंचायतों को सशक्त और विकसित बनाने के उद्देश्य से पीरामल फाउंडेशन टीम द्वारा शुक्रवार को जनपद पंचायत महासमुंद के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महासमुंद ब्लॉक की चयनित 20 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव शामिल हुए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी ग्राम सभा में पंचायत विकास सूचकांक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) का निर्माण करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत प्लानिंग एंड फैसिलिटेशन टीम गठित कर पंचायत की वास्तविक जरूरतों के आधार पर योजना तैयार करने की जानकारी दी गई।

एलएसडीजी की 9 थीमों में से पंचायतों द्वारा प्राथमिकता तय कर योजनाओं को शामिल करने, महिला समूहों के साथ चर्चा, युवा क्लब का गठन, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को प्रेरित करने एवं पंचायत के सभी संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इस कार्यशाला में प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल कर पंचायतों को सशक्त एवं विकसित बनाने पर जोर दिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

308 ग्रामों में विलेज एक्शन प्लान निर्माण अंतिम चरण में, अधिकारी लगातार कर रहे गांवों का दौरा

Sat Sep 27 , 2025
महासमुंद 27 सितम्बर 2025/ आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन को गति देने हेतु जिले में अधिकारी भी लगातार गांवों का दौरा कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बागबाहरा विकासखंड के ग्राम रेताल पहुंचकर जायजा लिया। वहीं जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार […]

You May Like

advertisement