Uncategorized
हिंद रक्षक शिव महाशक्ति सेवा संस्था द्वारा कावड़ियों को पेयजल, फल फ्रूट एवं शीतल पेय वितरण एवं पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : हिंद रक्षक, शिव महाशक्ति सेवा संस्था, नाथ नगरी बरेली धाम के तत्वाधान में श्रावण मास के तृतीय सोमवार को चौकी चौराहा (रतनदीप कॉमपलेक्स) एवं चौपला चौराहा पुल बदायूं रोड पर पुष्प वर्षा कर शिव भक्त कावड़ियों का जल, फल फ्रूट, शीतल पेय वितरित कर पुष्प बरसाकर स्वागत किया गया, कार्यक्रम में प्रवीण जे० भारद्वाज (प्रधान /अध्यक्ष), श्री मान जगदीश जोशी जी, वेद प्रकाश शर्मा (समाज सेवक) , दीपक कश्यप, महासचिव श्रीमती नीरज भारद्वाज, अनुप्रिया, दिनेश, गौरव जोशी, कुणाल जोशी,शिवम ठाकुर, आदि ने भाग लिया। तथा प्रधान अध्यक्ष प्रवीण जे० भारद्वाज ने कहा शिव भक्त कावड़ियों की सेवा मात्र से असीम पुण्य की प्रापति होती है।




