खेत में ट्यूबवेल पर सिर कूंच कर मऊ निवासी व्यक्ति की हत्या

खेत में ट्यूबवेल पर सिर कूंच कर मऊ निवासी व्यक्ति की हत्या, दूसरे के खेत में पानी चलाने के लिए आया था काम करने, सुबह मिली लाश
बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना रौनापार के रैचनपट्टी बालाजी गांव में मोती चंद पटेल पुत्र इंद्रासन पटेल के घर कई वर्षों से विनय प्रजापति निवासी हरिपरा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ रहकर काम करता था।बीती रात्रि को मोती के घर से खाना खाकर मोती के खेत में ट्यूबवेल पर सोने चला गया। सुबह कुछ लोग उधर से जा रहे थे तो देखे कि विनय लहुलुहान है। मोती भी आ गए। सिर पर काफी घाव के निशान थे। चेहरे पर काफी चोट के निशान थे। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर रौनापार थाना प्रभारी पुलिस दल बल के साथ पहुंचे और घटना की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पाकर सीओ सगड़ी एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए। पंचनामा भरवाते हुए जहां पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तो वहीं पर पूछताछ के लिए गांव के ही दो युवकों को पुलिस उठाकर थाने लाई है और घटना की छानबीन कर रही है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मामले में फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र शाखा द्वारा नई सोच के साथ और नए ढंग से बनाया तीज उत्सव

Tue Jul 29 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिकदूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई : आज भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा सलारपुर रोड पर स्थित प्रेरणा वृद्ध आश्रम में एक नई सोच के साथ और एक नए ढंग से हरियाली तीज का शानदार जानदार रंगारंग महा उत्सव मनाया गया। परिषद परिवार […]

You May Like

Breaking News

advertisement