सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी-बेटी लापता खून से लथपथ मिला शव, हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी-बेटी लापता खून से लथपथ मिला शव, हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक मकान में किराए पर रहने वाले सिपाही मुकेश कुमार त्यागी का खून से सना शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान संभल जिले के रहने वाले 38 वर्षीय मुकेश कुमार त्यागी के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसकी पत्नी तरुणा और बेटी परी का कोई पता नहीं है। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद हैं, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ अजय कुमार और सुभाषनगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से मौके की गहन जांच की गई। पुलिस के अनुसार, सिपाही का शव किचन के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मुकेश कुमार 2011 बैच का सिपाही था और हाल ही में कोतवाली से निलंबित किया गया था। वह 4 जून से ड्यूटी से भी गैरहाज़िर चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि वह शराब का आदी था और अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था।एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि झगड़े के दौरान सिर टाइल्स या दीवार से टकराने की वजह से उसकी मौत हुई हो, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लापता पत्नी व बेटी की तलाश में टीमों को लगाया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वार्ड संख्या 02 में तीन नई सड़कों का लोकार्पण, महापौर डॉ. उमेश गौतम ने किया

Thu Jun 12 , 2025
वार्ड संख्या 02 में तीन नई सड़कों का लोकार्पण, महापौर डॉ. उमेश गौतम ने किया दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नगर निगम बरेली के वार्ड संख्या 02 में तीन नई सी.सी. सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। यह कार्य वार्ड की पार्षद गरिमा अग्रवाल […]

You May Like

advertisement