श्रीमद भागवत कथा का सातवां दिन, भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया

श्रीमद भागवत कथा का सातवां दिन, भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया

आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के तिवारीपुर भरतपुर में चल रही इन दिनों सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास पंडित शचींद्र धर द्विवेदी ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि सातवें दिन कृष्ण के अलग-अलग लीलाओं का वर्णन किया गया। मां देवकी के कहने पर छह पुत्रों को वापस लाकर मां देवकी को वापस देना सुभद्रा हरण का आख्यान कहना एवं सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास शचींद्र धर द्विवेदी ने बताया कि मित्रता कैसे निभाई जाए यह भगवान श्री कृष्ण सुदामा जी से समझ सकते हैं । उन्होंने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र से सखा सुदामा मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुदामा द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा और महल की ओर बढ़ने लगे द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है। अपना नाम सुदामा बता रहा है जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने सुदामा का नाम सुना प्रभु सुदामा सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे सामने सुदामा सखा को देखकर उन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी कन्हैया कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में बैठे सभी लोग अचंभित हो गए। कृष्ण सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाया हुआ। उन्हें कुबेर का धन देकर मालामाल कर दिया। जब जब भी भक्तों पर विपदा आ पड़ी है। प्रभु उनका तारण करने अवश्य आए हैं।कथा आयोजक श्याम सुंदर द्विवेदी के पैतृक आवास पर चल रही सात दिवसीय कथा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कथा व्यास शचींद्र धर द्विवेदी ने कहा कि जो भी भागवत कथा का श्रवण करता है उसका जीवन तर जाता है। इस अवसर पर द्विवेदी परिवार तिवारी पुर भरतपुर की तरफ से आए गणमान्य लोगों का और परम् पूज्य सन्त बाबा ब्रह्मचारी जी महाराज को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर योगेंद्रनाथ त्रिपाठी,इं.सुरेंद्रनाथ सिंह,कृपाशंकर सिंह,देवेंद्र तिवारी,रमेश तिवारी,अमन तिवारी,संतोष तिवारी,शुधान्शू तिवारी,रामहंस यादव,भाजपा नेता गंगा मिश्रा,भाजपा नेता धर्मवीर मिश्रा,श्रीराम मास्टर,प्रधान राजेंद्र,प्रधान नन्हें तिवारी,जगन्नाथ चौबे,पवन चौबे,रघुवंश शुक्ला साउण्ड सर्विस,शशांक शुक्ला सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने की फ़ाइल को गति देने के लिए मुख्यमंत्री के ओएसडी कैलाश सैनी और श्री सुशील राणा जिला अध्यक्ष भाजपा, कुरूक्षेत्र को ज्ञापन सौंपा : हुकटा

Thu Feb 13 , 2025
विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने की फ़ाइल को गति देने के लिए मुख्यमंत्री के ओएसडी कैलाश सैनी और श्री सुशील राणा जिला अध्यक्ष भाजपा, कुरूक्षेत्र को ज्ञापन सौंपा : हुकटा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मुख्य मांग : सीएम के ओएसडी से उच्च […]

You May Like

advertisement