उत्तराखंड: अब वयस्क भिक्षावृत्ति प्रहार की तैयारी में हैं प्रशासन

उत्तराखंड: अब वयस्क भिक्षावृत्ति प्रहार की तैयारी में हैं प्रशासन,
सागर मलिक संपादक

उत्तराखण्डः 13 फरवरी . 2025, ब्रहस्पतिवार को देहरादून जिले को भिक्षावृत्ति मुक्त करने हेतु डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने आज बैगर्स कार्पाेरेशन लि0 के साथ एमओयू किया है।पिछले गत 03 माह से प्राजेक्ट को धरातल पर उतारने को जुटे थे सीडीओ, समाज कल्याण अधिकारी, एमओयू सफल हुआ। डीएम के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी पिछले 03 माह से इस प्रोजेक्ट पर कार्य रहे थे, जो आखिरकार आज धरातल पर उतर गया है। इस प्रोजेक्ट की जिलाधिकारी स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यस्क लोगों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर मुख्यधारा रोजगार से जोडते हुए उद्यमी बनाना है।

देहरादून डीएम ने स्वयं और अपनी जिला प्रशासन की टीम की ओर से बैगर्स कारर्पोरेशन लि0 का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देहरादून को भिक्षावृत्तिमुक्त बनाने में जिला प्रशासन प्रयासरत् है। उन्होंने अपेक्षा बैगर्स कारर्पोरेशन के प्रतिनिधियों से जिला प्रशासन के इस मुहिम सहयोग में सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यस्क लोगों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देते हुए रोजगार की तरफ मोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

इस प्रोजेक्ट के माध्यम से भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों की पहचान करना और उन्हें सेन्टर में भर्ती कर उनकी क्षमता का आकलन करते हुए उन्हें अपने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों रेस्क्ूय कर कौशल प्रशिक्षण चुने गए व्यवसाय उद्यम के आधार पर सिलाई, भोजन तैयार करना, हस्तशिल्प बनाना जैसे आवश्यक कौशल प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों को व्यवसाय सेटअप, विपणन और वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से मार्गदर्शन करने के लिए मार्गदर्शक नियुक्त किया जाएगा। भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए लोंगों को प्रशिक्षित करते हुए उनके उत्पाद विकास निर्मित सामग्री या स्थानीय शिल्प का उपयोग करके अद्वितीय उत्पाद बनाना, अक्सर टिकाऊ प्रथाओं पर ध्यान केंद्रित करना। बाजार तक पहुंच होटल, दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के साथ साझेदारी के माध्यम से उनके उत्पादों को संभावित ग्राहकों से जोड़ना। वित्तीय सहायता उनके व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुरुआती फंडिंग या माइक्रोलोन प्रदान करने आदि कार्य बैगर्स कार्पोरेशन द्वारा किया जाएगा।

देहरादून डीएम की इस अभिनव कार्यों की हर तरफ प्रसंशा हो रही है, बैगर्स कार्पोरेशन लि0 के सीईओ चन्द्र मिश्रा ने कहा विभिन्न समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनल में प्रकाशित-प्रसारित समाचारों के माध्यम से डीएम देहरादून के साथ जुड़कर कार्य करने अभिलाषा हुई, जिला प्रशासन को अपना प्रस्ताव दिया। साथ ही देश के विभिन्न कोनो से वर्चुअल माध्यम से जुड़े बैगर्स कार्पोरेशन लि0 के सदस्यों द्वारा डीएम देहरादून द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों की प्रसंशा की,

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली, बैगर्स कार्पोरेशन लि0 के सीईओ चन्द्र मिश्रा, व सहयोगी मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सभी निजी स्कूलों में भी दी जाएगी आयरन फोलिक एसिड

Thu Feb 13 , 2025
सागर मलिक संपादक उत्तराखण्डः 13 फरवरी . 2025, ब्रहस्पतिवार को देहरादून स्थित अनीमिया मुक्ति अभियान के अंतर्गत प्रदेश के उत्तराखंड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशन में राज्य सरकार ’अनीमिया मुक्त भारत’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों में भी […]

You May Like

Breaking News

advertisement