डॉ० भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी जनपद मुरादाबाद में आयोजित 27 वीं वार्षिक उ0प्र0 पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता वर्ष- 2025 में जनपद बरेली की टीम ने घुड़सवार प्रतियोगिता में भाग लेकर 01 स्वर्ण पदक, 05 रजत पदक तथा 03 कांस्य पदक सहित कुल 09 पदक किए अर्जित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : गत दिवस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय में पदक अर्जित करने वाले खिलाडियो को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
एचसीएमपी विजय सिंह के नेतृत्व में आरक्षी एमपी तरुण सांगवान द्वारा टेंट पेगिंग व्यक्तिगत में स्वर्ण पदक व टेंट पेगिंग ईण्डियन फाईल में रजत पदक, आरक्षी एमपी मौहम्मद नाजिर द्वारा टेंट पेगिंग ईण्डियन फाईल में रजत पदक व मिडले रिले में रजत, आरक्षी एमपी रविंद्र कुमार द्वारा टेंट पेगिंग व्यक्तिगत में रजत पदक, टेंट पेगिंग इण्डियन फाईल में रजत पदक व मिडले रिले में कांस्य पदक, आरक्षी एमपी शुभम कुमार द्वारा टीम टेंट पेगिंग में कांस्य व मिडले रिले में कांस्य पदक अर्जित किया गया।
इस प्रतियोगिता में टीम मेडल टैली में तृतीय स्थान पर रही। *उक्त प्रतियोगिता में टीम के आरक्षी एमपी तरुण सांगवान, आरक्षी एमपी मौहम्मद नाजिर, आरक्षी एमपी रविंद्र कुमार तथा आरक्षी एमपी शुभम कुमार के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण इनका चयन आगामी 44 वीं ऑल इण्डिया पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता-2026 दिनांक- 15/02/2026 से 27/02/2026 तक बीएसएफ एकेडमी, ग्वालियर (म.प्र.) में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता हेतु हुआ है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस्कॉन मंदिर में नव वर्ष के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Fri Jan 2 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : नववर्ष के उपलक्ष्य में पीलीभीत रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में बहुत सुंदर कृष्ण भावनाभवित संकीर्तन कथा नृत्य हुआ।इस अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। लगभग 2000 भक्तों को भोजन प्रसाद का वितरण हुआ,जिसमें भक्तों ने बहुत ही उत्साह से इसमें […]

You May Like

Breaking News

advertisement