अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — 50 लीटर अवैध शराब बरामद, 300 किलो महुआ लहन नष्ट

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — 50 लीटर अवैध शराब बरामद, 300 किलो महुआ लहन नष्ट

रायबरेली, 23 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एवं उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 अखिलेश कुमार की टीम द्वारा थाना गुरुबख्शगंज के अंतर्गत ग्राम घाटमपुर एवं आशाराम का पुरवा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान टीम को कच्ची शराब बनाने के अड्डों, संदिग्ध घरों एवं ढाबों पर अवैध गतिविधियाँ संचालित मिलीं।
कार्यवाही के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम महुआ लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में तीन अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किए गए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ऐसी कार्यवाहियाँ आगे भी सतत रूप से जारी रहेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिजिटल माध्यम से पहुंचेगा गीता का वैश्विक संदेश : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा

Fri Oct 24 , 2025
16 देशों के 25 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि करेंगे गीता सेमिनार में सहभागिताकुवि कुलपति ने किया ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता सम्मेलन 2025’ की वेबसाइट का शुभारंभ। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 23 अक्तूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने गुरुवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारम्भ करते […]

You May Like

advertisement