जम्मूतवी जा रहे यात्री का मोबाइल चोरी, खाते से निकले 4.92 लाख रुपये

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ट्रेन यात्रा के दौरान एक यात्री का मोबाइल चोरी हो जाने के बाद साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी अनुराग आर्य से की। एसएसपी के आदेश के बाद इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
इज्जतनगर के आलोक नगर एयरफोर्स गेट निवासी बृजेश कुमार तिवारी ट्रेन संख्या 13151 से सफर कर रहे थे। वे एसी 3 टियर कोच बी-1 में सवार होकर बरेली जंक्शन से जम्मूतवी जा रहे थे। यात्रा के दौरान रात करीब एक बजे से सुबह 5 बजे के बीच उनका मोबाइल चोरी हो गया। जब वे 29 जनवरी 2025 को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो उन्होंने जीआरपी थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
मोबाइल चोरी होने के बाद ठगों ने इसका फायदा उठाकर पीड़ित के बैंक खाते से 29 जनवरी से 3 फरवरी के बीच कुल 4,92,009 रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी पीड़ित को 12 फरवरी को हुई। जिसके तुरंत बाद उन्होंने अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक करवा दिया। पीड़ित ने इस घटना से जुड़े सभी दस्तावेज, जिनमें बैंक स्टेटमेंट, मोबाइल चोरी की शिकायत की कॉपी और यात्रा टिकट की प्रति शामिल है, संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है।
पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग
पीड़ित बृजेश तिवारी ने पुलिस और बैंक अधिकारियों से आग्रह किया है कि इस धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उनके खाते से निकाले गए पैसे वापस दिलाए जाएं। इस शिकायत के आधार पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुर्मांचल नगर में निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन हुआ आयोजन

Mon Feb 24 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : कुर्मांचल नगर कॉलोनी में रविवार को विशाल निशुल्क मैडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।जिसमें डॉक्टर अचल मेहरोत्रा  एम.बी.बी.एस.एम.डी.चेस्ट ने कैम्प में आये हुए जनसमूह की निशुल्क जाँच की।कैम्प में अधिक संख्या में लोगों ने अपनी जाँच कराई।इस अवसर पर पंकज जोशी,देवेन्द्र रावत,यतिन भाटिया,रितिक तिवारी,चंदन सुखानी,देवेन्द्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement