उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,

सागर मलिक

गर्म पानी, स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष फोकस

केदारनाथ। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति, यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

उन्होंने मंदाकिनी और सरस्वती नदियों पर बने बेली ब्रिज का निरीक्षण किया । इसके बाद आस्था पथ पर बने रेन शेल्टरो में एलईडी साइनेज लगाए जाएं, ताकि यात्रियों को शौचालय, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी आसानी से मिल सके।

उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि ठंडे मौसम को देखते हुए कतार में खड़े यात्रियों को गर्म पानी की सुविधा अवश्य दी जाए। मंदिर परिसर से लेकर सरस्वती नदी तक की स्वच्छता व्यवस्था और शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।

गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग में स्थित सभी कॉटेजों की समय पर मरम्मत और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रुद्र प्वाइंट और घोड़ा पड़ाव में भीड़ प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा, विश्राम और स्वच्छता व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जानकारी दी कि यात्रा से जुड़े सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

अधिकांश व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और शेष कार्य भी यात्रा आरंभ होने से पहले पूर्ण कर लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पैदल मार्ग, ठहरने की सुविधा, स्वास्थ्य सेवा, संचार, विद्युत आपूर्ति और आपातकालीन व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं।

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। यात्रा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की जा चुकी है और नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विस्तृत ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें भी यात्रा मार्ग पर सतर्क रहेंगी,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पर्वतीय क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को बचाने हेतु प्रवासियों को जोड़ने की पहल

Sun Apr 27 , 2025
उत्तराखंड: पर्वतीय क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को बचाने हेतु प्रवासियों को जोड़ने की पहल,सागर मलिक “मेरी गणना मेरे गाँव” अभियान पर सीएम से चर्चा” देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन, आगामी जनगणना, और इससे जुड़ी विधानसभा सीटों की संभावित पुनर्संरचना के मुद्दे पर सीएम का ध्यान आकर्षित किया […]

You May Like

advertisement