उपजिलाधिकारी मीरगंज के निर्देश पर पुलिस ने चार ट्रैक्टर ट्रालियों को खनन करते पकड़ा परमिशन न होने पर भी तीन को छोड़ा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली (बिन्दु प्रकाश) । फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने गांव मड़ौली में खनन कर रहे चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा था।लेकिन परमिशन होने के कारण तीन को छोड़ दिया गया।एक ट्रैक्टर ट्रॉली चला रहा चालक ट्रैक्टर लेकर भागने से जानकारी नहीं होने पर उस पर कार्यवाही की है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को गांव मड़ौली में ग्रामीणों ने एसडीएम तृप्ति गुप्ता को खनन करने की सूचना दी थी।एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने चार ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा था। चालकों के द्वारा दूसरी जगह की परमिशन दिखा देने पर तीन को छोड़ दिया।लेकिन एक ट्रैक्टर ट्राली लेकर थाना परिसर पर खड़ा किया गया था।जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
वहीं एसडीएम मीरगंज से खनन करते पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रालियों की जानकारी की गई तो उन्होंने बताया की ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई। चार ट्रैक्टर ट्राली से अवैध मिट्टी खनन चल रहा हैं । जिस पर थाना पुलिस व लेखपाल को मौके पर भेजा गया तथा चारों को पकड़ कर थाना परिसर पर लाया गया।जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली को हमारे क्षेत्र में खनन होने की सूचना दी गई थी जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई है । बाकी तीन ट्रैक्टर ट्राली दूसरे क्षेत्र में जो की सदर तहसील में आती है उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। तथा थाने से ही छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि थाना पुलिस व लेखपाल ने उपजिलाधिकारी मीरगंज को गुमराह करके तहसील सदर का मामला बता कर थाने से ही छोड़ दिया।
वहीं इस मामले में खनन अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि थाना पुलिस ने तीन अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ने की सूचना दी थी जिसमें मेरे द्वारा तीनों अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज करने की बात कही गई थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed Mar 19 , 2025
बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फरीदपुर में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने गौसगंज पुलिया के पास उसे घेर […]

You May Like

advertisement