ग्रामीणों ने घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस को सौंपा, पुलिस ने थाने ले जाकर छोड़ा , ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में सोमवार शाम को गांव माधौपुर के एक घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति को चोर समझकर ग्रामीणों ने पेड़ से हाथ बांधने के बाद पीटकर पुलिस को सौप दिया।पुलिस ने उसे पागल बताकर छोड़ दिया।जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक गांव माधौपुर में सोमवार शाम को भंडारा चल रहा था।गांव के अधिकतर लोग वहीं लगे थे।गांव के उदयपाल के परिजन सभी वहीं थे।इसी का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गया।कुछ देर बाद किसी काम से उदयपाल अपने घर आए तो किसी व्यक्ति की घर में होने की उन्हें आहट महसूस हुई।उन्होंने चोर चोर का शोर मचा दिया।इतने में ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई।उस व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई लगाने के बाद एक पेड़ से उसके हाथ बांध दिए।किसी ग्रामीण ने यूपी 112 पुलिस को काल कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से बंधे युवक को खुलवाया।पुलिस उसे अपने साथ थाना ले गई।साथ में घर स्वामी को भी ले गई।बाद जांच करने के बाद दोनों को भगा दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया जानकारी करने पर पकड़ गया युवक पागल पाया गया।इसीलिए उसे छोड़ दिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा एक ड्रोन रूपी खिलौना किया गया बरामद

Wed Jul 30 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : गत दिवस रविवार की रात्रि में डायल 112 पर एक स्थानीय नागरिक द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मरौली थाना फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली स्थित एक मकान की छत पर एक संदिग्ध ड्रोन पड़ा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना फतेहगंज […]

You May Like

advertisement