Satna MP /मंत्री प्रतिमा बागरी की विधानसभा में पोस्टमार्टम के लिए, चारपाई से पहुंचा शव

स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश,,8889284934

रैगांव ने दो मंत्री दिए, लेकिन वे सड़क नहीं दे पाए

सतना-(रैगांव) यूं तो कहने को भाजपा का अमृतकाल चल रहा है। आखिर यह कैसा अमृतकाल जहां लोग आज भी सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हों, जहां आज भी लोगों को चारपाई का सहारा लेना पड़े, जहां ट्रॉली में रखकर मासूम बच्चों को मंत्री जी की मौजूदगी में ही शव को ले जाना पड़े, आखिरी एक ऐसा विकसित भारत यह कैसे अच्छे दिन जहाज भी आजादी के 77 साल बाद भी एक सड़क तक नहीं हम बात कर रहे हैं रैगाव विधानसभा अंतर्गत आने वाले पुरवा (उसरहाई ) गांव की।
जहां से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है जिसमें नाबालिक मृतक आशिकी कॉल का शव पीएम करवाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई का सहारा लेना पड़ गया, जिसकी तस्वीर सामने आते ही देश की आजादी में अपना सर्वोच्च निछावर करने वाले महापुरुषों की आत्माएं बड़ा दुख प्रकट कर रही होगी।
उन्हें इतनी पीड़ा हो रही होगी कि जिस स्वर्ण भारत का सपना हमने देखा था, आजादी मिलने के बाद नेताओं ने जमीदोज कर दिया है। आज वर्तमान का परिदृश्य है कि नेता स्मार्ट हो चुके हैं लेकिन गांव आज भी दलदल से भरी सड़के, जले ट्रांसफार्मर,खंडहर स्कूलों जिनमें जान जोखिम में डालकर पढ़ता देश का भविष्य जिस विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री स्वर्गीय जुगल किशोर बागरी और वर्तमान राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जैसे नेता प्रचंड बहुमत से जीत कर आए हो उस क्षेत्र को लोग चारपाई पर शव ले जाने को मजबूर है ।
क्या यदि इसी तरह की घटना किसी विधायक या मंत्री के घर हुई होती तो क्या इसी तरह का नजारा देखने को मिलता शायद नहीं।
जिस जनता जनार्दन की वोटो से मंत्री बनकर राजसी ठाठ बाठ व सुख सुविधाओं का आनंद उठा रहे है वही जनता आज सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी समस्याओं से आज भी जूझ रही है। यह मंजर देखकर ऐसा लग रहा है कि हमारा भारत देश ही आज चारपाई पर आ गया है।

आखिर क्या था मामला जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरवा गांव के उसरहाई आदिवासी बस्ती में एक नाबालिक युवक आशिकी कोल की कुएँ में डूबने से मौत हो गई थी। लेकिन बस्ती तक वाहन न पहुंचने के कारण परिजन चारपाई पर युवक को पीएम के लिए ले जाने के लिए मजबूर हो गए और करीब 1 किलोमीटर का रास्ता तय किया जिसके बाद थाना प्रभारी कोठी गिरजा शंकर बाजपेई, जनपद सदस्य प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत पुरवा के सरपंच पवन सिंह मोनू के सहयोग से डायल 100 में शव रखकर कोठी लाया गया था।

इस मंजर को देखकर एक शायर की कुछ लाइन याद आई है-
मुहब्बत भाईचारे के दिवाने दिन ही लौटा दो , वो सस्ती दाल सब्ज़ी के सुहाने दिन ही लौटा दो ! ये अच्छे दिन तो अम्बानी अडानी को मुबारक हों , हमें पैसा करो साहब पुराने दिन ही लौटा दो ! !

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP REWA /श्याम शाह मेडिकल कॉलेज को लगा बड़ा झटका, एक साथ तीन डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

Thu Jul 31 , 2025
स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश,,8889284934 डिप्टी सीएम रीवा को मेडिकल हब बनाने में जुटे हैं लेकिन उन्हीं के जिला के डॉक्टर खुश नहीं है। लगातार नौकरी छोड़ रहे हैं। नए डीन के आने से उम्मीद थी कि व्यवस्थाएं बदलेगी लेकिन हालात और खराब होने लगे हैं। तीन डॉक्टरों ने […]

You May Like

advertisement