श्री रामलला दर्शन योजनांतर्गत 5 अगस्त को तीर्थयात्रा पर रवाना होंगे जिले के 87 श्रद्धालु

जगदलपुर, 31 जुलाई 2025/ श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 5 अगस्त को जिले के 87 श्रद्धालु अयोध्या धाम तीर्थयात्रा पर रवाना होंगे। जिले के सभी श्रद्धालु बस से दुर्ग के लिए रवाना होंगे, वहीं 6 अगस्त को मध्यान्ह 12 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेंगे। अयोध्या धाम के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के 21, बकावंड विकासखंड के 15, बस्तर विकासखंड के 17, जगदलपुर विकासखंड के 10, लोहंडीगुड़ा विकासखंड के 8, तोकापाल विकासखंड के 5, दरभा विकासखंड के 7 और बास्तानार विकासखंड के 4 श्रद्धालु शामिल हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दबिश के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

Thu Jul 31 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत आबकारी आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन में प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी के आदेशानुसार,संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एव उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी […]

You May Like

advertisement