अंतरिक्ष प्रदर्शन सड़क यात्रा  के अंतरिक्ष रथ को महापौर श्री रामू  रोहरा ने दिखायी हरी झंडी

जिले के 45 स्कूलों तक पहुँचेगा अंतरिक्ष ज्ञान रथ

मंगलयान से गगनयान तक की प्रेरणा, बच्चों को मिलेगी अंतरिक्ष की रोचक जानकारी

धमतरी 25 अगस्त 2025/ अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए आज का दिन विशेष रहा। धमतरी के  पी एम श्री एम.आर.डी. गवर्नमेंट हाईस्कूल बठेना में आज अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अंतरिक्ष रथ को महापौर श्री रामू रोहरा एवं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आगामी 15 दिनों तक जिले के 45 विद्यालयों का भ्रमण करेगा तथा विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक तकनीकों से अवगत कराएगा।
          इस अवसर पर एम.आर.डी. हाईस्कूल परिसर में स्पेस एग्ज़िबिशन रोड ट्रिप का आयोजन किया गया। इसमें रॉकेट एवं सैटेलाइट मॉडल, दूरबीन, ड्रोन, वर्चुअल रियलिटी (VR) उपकरण सहित कई वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मंगलयान, चंद्रयान एवं गगनयान मिशनों की प्रेरणादायक यात्रा को प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
        महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि “हम आधुनिक युग में जी रहे हैं। आज भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। चंद्रयान द्वारा दक्षिण ध्रुव तक पहुँचना हम सबके लिए गौरव का विषय है। हमारा प्रयास है कि जिले के बच्चे भी इस उपलब्धि से प्रेरित होकर विज्ञान और अंतरिक्ष की ओर आकर्षित हों। यदि आज के युवा आधुनिक गतिविधियों से नहीं जुड़ेंगे तो भविष्य की दौड़ में पीछे रह जाएंगे।
  कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “अंतरिक्ष विज्ञान केवल वैज्ञानिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर विद्यार्थी की जिज्ञासा को पंख देता है। आने वाले समय में विज्ञान और तकनीक ही विकास का सबसे बड़ा आधार होगा। अंतरिक्ष रथ के माध्यम से बच्चों को प्रयोगात्मक शिक्षा देकर उनके भीतर नई सोच और नई ऊर्जा का संचार किया जा रहा है।
         मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “यह अभियान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए समान रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। बच्चे जब अपने आसपास अंतरिक्ष उपकरण और तकनीक को देखेंगे तो निश्चित ही उनकी वैज्ञानिक दृष्टि और आगे बढ़ेगी। हमारा लक्ष्य है कि जिले से भी आने वाले समय में वैज्ञानिक और अंतरिक्ष यात्री तैयार हों।
        कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अंतरिक्ष से जुड़े कई प्रश्न भी पूछे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अंतरिक्ष की ओर प्रेरित करना और उन्हें चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाकर भविष्य में इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुँचाना है।
     कार्यक्रम में ड्रिम्स आफ यंग साइंस फाउंडेशन के श्री रविशंकर कुमार, आनंद नागेश सैटेलाइट इंजिनियर, सुभाष देवांगन (एक्सक्लूसिव इंजिनियर),शिवसिंह भदोरिया (एक्सक्युटिव को कार्डिनेटर) जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल ,देवेश सूर्यवंशी (ADPO ), एन के साहू Apc ,संस्था प्राचार्य श्री रविन्द्र कुमार साहू,श्री राजेन्द्र सिन्हा(CAC), व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

Mon Aug 25 , 2025
 गाजर घास के दुष्प्रभावों से बचाव हेतु दी गई जानकारी बलरामपुर, 25 अगस्त 2025/ जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा 16 से 22 अगस्त 2025 तक गाजर घास उन्मूलन जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कृषक, ग्रामीण महिलाएँ सहित स्कूल के बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। […]

You May Like

advertisement