वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन को उन्नत भारत संगठन के विधिक प्रकोष्ठ ने दिया सम्मानपूर्ण आमंत्रण

नई दिल्ली, प्रमोद कौशिक जुलाई : वरिष्ठ अधिवक्ता एवं दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री एन. हरिहरन को आज उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट एवं माता मन्तारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के विधिक प्रकोष्ठ की ओर से एक सम्मानपूर्ण आमंत्रण दिया गया। यह आमंत्रण एडवोकेट सुचेता नाथ के नेतृत्व में हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स, दिल्ली में एक विशेष भेंट के दौरान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट सुचेता के साथ सीनियर एडवोकेट डी. राजेश्वर राव (दिल्ली हाई कोर्ट), एस.के. शर्मा (अध्यक्ष, ‘आवाज़’), एडवोकेट सूरज कुमार झा (सुप्रीम कोर्ट), एडवोकेट विशाल सिंह चंदेल, एडवोकेट विशाल कौशिक (दिल्ली हाई कोर्ट), एडवोकेट अमन शुक्ला, एडवोकेट श्रीकांत तिवारी एवं एडवोकेट धीरज कुमार सहित कई प्रमुख अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन: एक अनुकरणीय विधिक यात्रा।
वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन ने वर्ष 2025 के चुनाव में दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कैम्पस लॉ सेंटर के पूर्व छात्र हरिहरन जी की विधिक यात्रा 38 वर्षों से अधिक की रही है। उन्हें वर्ष 2013 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था।
वह आपराधिक कानून के विशेषज्ञ माने जाते हैं और कई उच्च-प्रोफ़ाइल मामलों में अपनी प्रभावशाली वकालत के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और विधिक दृष्टिकोण के कारण दिल्ली के विधिक समुदाय में उनका विशेष सम्मान है। उनके नेतृत्व में बार एसोसिएशन में नई ऊर्जा और सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद की जा रही है।
राष्ट्रीय समिति की प्रतिक्रिया।
उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ ने कहा,
“वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन जी की गरिमामयी उपस्थिति न केवल विधिक समुदाय बल्कि समाज के समग्र न्यायिक सशक्तिकरण के लिए प्रेरणा स्रोत होगी।”
वहीं, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल नाथ ने भी अपनी प्रतिक्रिया में कहा “हरिहरन जी जैसे अनुभवी और सिद्धांतवादी विधिवेत्ता का मार्गदर्शन हमारे संगठन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उनका जुड़ाव इस समारोह को और अधिक गौरवशाली बनाएगा।”

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में उद्यमशीलता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए के लिएकला उत्सव का आयोजन

Thu Jul 31 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 31 जुलाई : ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र में एक भव्य कला उत्सव का आयोजन किया गया, इस उत्सव में कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल जैसे की हाइड्रोलिक मशीन, आर्टिफिशियल लाइट, स्मार्ट सिटी, विंडमिल आदि को प्रदर्शित किया। इसके […]

You May Like

Breaking News

advertisement