अंग्रेजी भाषा लेखन प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 अगस्त :अन्तरसदनीय अंग्रेजी भाषा के तहत निबंध लेखन, कहानी लेखन, कविता लेखन प्रतियोगिता में जिन विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट योग्यता एवं बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
उन सभी विद्यार्थियों को प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। अंग्रेजी भाषा लेखन प्रतियोगिता में तेजस्व त्रिवेदी, सचिन कुमार, देवांश मिश्रा, प्रवीण कुमार, विनय मौर्य, रेहान, युवराज कुमार, यशवर्धन ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मयंक प्रताप, शिवम कुमार, शौर्य मान, अमन, योगेश, वत्सल आहुजा, ध्रुव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस अवसर पर निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि लेखन कला एक ऐसी शक्ति है जो विचारों को हर मानव तक पहुँचाती है। आप सभी की सुंदर रचनाएँ इस बात का प्रमाण है कि आप सभी विद्यार्थी प्रतिभा और सृजनशीलता में किसी से भी कम नहीं होते। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें आत्मविश्वासी बनाती हैं। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्मचारियों ने एनपीएस और ओपीएस के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया

Sat Aug 2 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 अगस्त : पेंशन बहाली संघर्ष समिति, हरियाणा के बैनर तले शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईलाबाद में सभी प्राध्यापकों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने एनपीएस और ओपीएस के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। पेंशन बहाली संघर्ष समिति, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement