प्रॉक्सी विधायक लगाना लोकतंत्र के खिलाफ : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 अगस्त : थानेसर के विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हारी हुई विधानसभा सीटों पर सत्ता पक्ष के विधायक को प्रभारी लगाना निंदनीय है। भाजपा का यह निर्णय संविधान के खिलाफ है। विपक्ष का विधायक भी उतना ही मान्य है जितना सत्ता पक्ष का विधायक। लोकतंत्र में प्रॉक्सी एमएलए की कोई जगह नहीं है। अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास नहीं चाहती बल्कि सबका हक छीनने वाली पार्टी है। अशोक अरोड़ा अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, तभी से आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है। पहले बिजली दरों में 3 बार बढ़ोतरी की, फिर टोल टैक्स की दरें बढ़ाया और अब कलेक्टर रेट में इजाफा करके लोगों का घर बनाना भी सपना बना दिया है। अरोड़ा ने सवाल उठाया कि सरकार का बजट अगर 2 लाख करोड़ रुपए से ऊपर जा रहा है, तो वो पैसा किसका है ? ये पैसा जनता का ही है, तो फिर कलेक्टर रेट बढ़ाकर गरीब आदमी का घर बनाना क्यों महंगा किया जा रहा है ? ये पैसा जनता का है और सरकार जनता की होनी चाहिए।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि सूबे में कानून- व्यवस्था जीरो हो चली है। हर रोज 3-4 हत्याएं और रेप जैसी घटनाएं हो रही हैं। हरियाणा जैसे प्रदेश में नशा तेजी से फैल रहा है लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। आज किसान को यूरिया तक नहीं मिल रहा है। शहर में जल निकासी की समस्या को लेकर कहा कि 25 साल तक नगर परिषद में एक ही परिवार के लोग कुर्सी पर रहे। नगर परिषद के अध्यक्ष, 10 साल से विधायक और मंत्री भी रहे, फिर भी आज निकासी नहीं हो रही तो जिम्मेदार कौन है ? अरोड़ा ने कहा कि अबकी बार नालों की सफाई का काम शुरू हुआ है। इससे पहले नालों की सफाई केवल कागजों में दिखाकर पैसे खाए जाते थे। नगर परिषद में इसी तरह से काम हो रहा था। अब विरोध करने पर धरातल पर काम होने लगा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंग्रेजी भाषा लेखन प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Sat Aug 2 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 अगस्त :अन्तरसदनीय अंग्रेजी भाषा के तहत निबंध लेखन, कहानी लेखन, कविता लेखन प्रतियोगिता में जिन विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट योग्यता एवं बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।उन सभी विद्यार्थियों को प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। अंग्रेजी भाषा […]

You May Like

advertisement