कर्मचारियों ने एनपीएस और ओपीएस के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 अगस्त : पेंशन बहाली संघर्ष समिति, हरियाणा के बैनर तले शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईलाबाद में सभी प्राध्यापकों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने एनपीएस और ओपीएस के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। पेंशन बहाली संघर्ष समिति, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बिजेन्द्र धारीवाल एवं जिलाध्यक्ष नरेश फुले के आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। हसला के जिला वरिष्ठ उपप्रधान राजेन्द्र कुमार बठला एवं हसला राज्य कार्यकारिणी सदस्य परमजीत कौर ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों के हित पर कुठाराघात है। अब केन्द्र सरकार ने एनपीएस के स्थान पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करने का फैसला किया है।
पीबीएसएस क्लस्टर प्रभारी जितेन्द्र ने कहा कि कर्मचारियों को एनपीएस और यूपीएस मंजूर नहीं है,इसलिए बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू की जाए। इस मौके पर प्राध्यापक जितेन्द्र, डॉ.बलवान सिंह,रजनी देवी, परमजीत कौर, राजेन्द्र कुमार,धूम सिंह, मनीराम,प्रवीन कुमार सैनी,हरीश बंसल, डॉ.रणधीर सिंह,सुशील कुमार, फतेह सिंह, अनिल कुमार,तपेश कौशिक, नीलम,चंचल अनेजा, डॉ. पायल,सुदेश कुमारी,रेणु बाला, रचना,अनीता सैनी,मंजू यादव, अंजु, रचना सक्सेना,अवरिन्दर सिंह,शिवानी शर्मा,संजय मित्तल,सुमेन्द्र सांगवान, संतराम,पवन कुमार लिपिक और पुनीत शर्मा मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पार्थ गौतम फाउंडेशन द्वारा बूथ अध्यक्षों को बांटे हेलमेट, गरीब कन्याओं को पांच- पांच कार्ड रक्षाबंधन एवं गरीब व्यक्ति को फ्री इलाज एवं फ्री पढाई व्यवस्था है उपलब्ध

Sat Aug 2 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : गत दिवस मेयर सिटी कार्यालय पर माननीय मेयर उमेश गौतम के पुत्र श्री पार्थ गौतम ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष की आवश्यक मीटिंग में गरीब कन्याओं के लिए पांच- 5 कार्ड रक्षाबंधन के लिए बूथ अध्यक्षों को बांटे गए और उनके बेटे ने […]

You May Like

advertisement