उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है, कई जिले जलमग्न, उफान पर नदिया

सागर मलिक

उत्तराखंड में बीते दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश के कारण हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। जगह-जगह जलभराव से सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कई मार्गों पर यातायात ठप हो गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है और आगामी 24 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और चेतावनी रेखा के करीब पहुंच चुका है। त्रिवेणी घाट, परमार्थ निकेतन समेत कई प्रमुख घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। परमार्थ निकेतन में भगवान शिव की मूर्ति तक गंगा का पानी पहुंच गया है। इसके अलावा, शहर के निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में यात्रा न करने की अपील की है। सड़कों पर गिरे मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। लैंडस्लाइड से प्रभावित मार्गों को खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं।

अल्मोड़ा जिले के मोहन क्षेत्र में लोग जान जोखिम में डालकर तेज बहाव वाले नालों को पार करते नजर आए। चेतावनी के बावजूद कुछ वाहन चालक भी ऐसे नालों से गुजरने की कोशिश करते दिखे, जो बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे सकता है। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोगों की लापरवाही साफ देखी जा सकती है।

मसूरी के केम्पटी फॉल मार्ग पर तेज बारिश के बीच वाइल्डफ्लावर होटल के पास एक विशाल पेड़ गिर गया। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, वन विभाग और एनएचएआई की टीमें मौके पर पहुंचीं और जेसीबी की सहायता से सड़क से पेड़ और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंद मकान में मिला नवविवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Wed Aug 6 , 2025
उत्तराखंड रुड़कीबंद मकान मिला नवविवाहिता का शव, हत्या की आशंका जताई जा रही है,सागर मलिक उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला स्थित नबी कॉलोनी में एक बंद मकान से नवविवाहिता का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में […]

You May Like

Breaking News

advertisement